Objectives
“भारतीय पूर्व-सैनिक बैंक कर्मचारी संघ”
“BHARTIYA POORVA-SAINIK BANK KARMACHARI SANGH”
(BPSBKS)
यूनियन के कार्यालय का पता:– #02, नवीन मार्केट, परेड चौराहा के पास, कानपुर (उ.प्र.)
Registered office of Union:- #02 Naveen Market, Near Parade Chauraha, Kanpur (UP)
-उद्देश्य-
OBJECTIVES
यूनियन के निम्न लिखित उद्देश्य होंगे –
1. सार्वजनिक क्षेत्र के समस्त बैंको तथा उनके द्वारा प्रायोजित क्षेत्रीय ग्रमीण बैंको मे काम करने वाले पूर्व सैनिक श्रेणी के सभी कार्यकारो/ कर्मचारियो (जैसे अधिकारी,लिपिकीय स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा सुरक्षा कर्मी आदि), जो प्रशासकीय एवम प्रबन्धकीय स्टाफ मे नही आते परंतु औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के अंतर्गत परिभाषित कर्मचारी (वर्कमैन) की परिभाषा मे आते है, का व्यवसायिक संघ (Trade Union) मे संगठन करना I
2. सदस्यो मे एकता, सेवा, भाईचारा और सह्योग की भावना उत्पन्न करना और उनकी भलाई के उपाय और् साधन प्रस्तुत करना I सदस्य कर्मचारियो या उनके आश्रितो के लिये सामाजिक एवम् शिक्षा सम्बन्धित सहायता व्यवस्था करना तथा उनके ज्ञानवर्धन व कल्याण कार्य क्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के सेवा प्रकल्प आयोजित करना एवम पत्र पत्रिका, समाचार पत्र आदि प्रकाशित करना
3. सदस्यो मे अधिकारो के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के साथ साथ देश के प्रति निष्ठा, बैंक के प्रति अपनत्व तथा कर्तव्यपालन, अनुशासन एवम उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना तथा उनकी कार्य कुशलता एवम उपयोगिता बढाने का प्रयास करना I
4. सदस्यो की हर प्रकार से दशा सुधारने एवम अच्छी बनाने का प्रयत्न करना और बैंको के प्रबन्धतंत्र तथा सदस्य कर्मचारियो के मध्य सौहार्द बढाना,कर्मचारियो की दशा अच्छी बनाने एवम् उनकी शिकायते दूर करवाना और आपसी झगडे यथा सम्भव शांति पूर्ण तरीके से हल कर वाना जिससे काम मे अनावश्यक रुकावटे न होने पाये I
5. सदस्य कर्मचारियो की सुरक्षा के लिये बने कानूनो को कार्यान्वित कराने तथा ऐसे कानूनो को बनवाने एवम संशोधन करवाने का प्रबन्ध करना जो कर्मचारियो के हित मे हो I